Please read "What does Agniveer stand for" to understand context of Agniveer content.

हिन्दू धर्म में वैज्ञानिक गलतियाँ

This article is also available in English at http://agniveer.com/3050/scientific-errors-in-hinduism/

पिछले कुछ समय से इन्टरनेट पर हिंदू धर्म के सम्बन्ध में जेहादी बमबारी जारी है. कभी वेद और पुराणों में मुहम्मद का नाम तो कभी महाभारत और मनुस्मृति में माँस का विधान, ज़ाकिर नाइक और उनके समर्पित मुजाहिदीन इस काम को बखूबी निभा रहे हैं. परन्तु अभी एक आश्चर्यजनक बात सामने आई है. जिन वेदों और पुराणों में ज़ाकिर नाइक को मुहम्मद दीख पड़ा था उन्हीं में अब उन्हें गलतियाँ दिखने लगी हैं! जी हाँ! कुन फयकुन कह कर झटपट दुनिया बनाने वाले, पत्थर में से ऊँटनी निकालने वाले, बिना पिता के मरियम को पुत्र देने वाले, चाँद के दो टुकड़े कर देने वाले, आसमान को अदृश्य खम्बों की छत मानने वाले, आसमान की खाल उतारने वाले, दर्याओं को चीरने वाले, सातवें आसमान पर सिंहासन पर विराजमान अल्लाह के बन्दों अर्थात मुसलमान बंधुओं का अब यह विश्वास है कि धर्म को विज्ञान की कसौटी पर भी खरा होना चाहिए! इस हेतु से कि ऊपर लिखित कुरआन के विज्ञान के सामने वेदों की क्या हैसियत है, “वेदों में वैज्ञानिक गलतियाँ” शीर्षक से बहुत से लेख लिखे जा रहे हैं. वैसे इन लेखों की सत्यता उतनी ही प्रामाणिक है जितने प्रामाणिक कुरआन में “विज्ञान” के दावे! यदि कुन फयकुन कह कर मक्खी की टांग भी बन सके, बिना पुरुष के ही मुस्लिम माताएं बच्चे जना करें, पत्थर में से ऊँटनी तो क्या मच्छर भी निकल पड़े तो यह माना जा सकता है कि वेद विज्ञान विरुद्ध हैं कि जिनमें इतने ऊंचे स्तर की विद्या ही नहीं! परन्तु आज तक कुरआन में वर्णित इस विज्ञान के दीदार (दर्शन) असल जिंदगी में मुस्लिम भाइयों को छोड़ कर किसी को न हो सके.

खैर, अब एक एक करके उन दावों की पोल खोलते हैं जो जेहादी अक्सर वेदों के विरुद्ध किया करते हैं. हम पहले “जेहादी दावा” नाम से वेद मन्त्र के वो अर्थ देंगे जो जेहादी विद्वान करते हैं और फिर उसके नीचे मन्त्र के वास्तविक अर्थ अग्निवीर शीर्षक से देंगे. (जिहादियों द्वारा लिखे मूल लेख की प्रति यहाँ देखें:

Scientific Errors in Hinduism

१. पृथ्वी स्थिर है!

१. जेहादी दावा

वेदों के अनुसार पृथ्वी स्थिर है और ऐसा कई स्थान पर है. कुछ उदाहरण नीचे दिए जाते हैं

हे मनुष्य! जिसने इस कांपती हुई पृथ्वी को स्थिर किया है वह इंद्र है. [ऋग्वेद २/१२/१२]

अग्निवीर

वास्तविक अर्थ: सूर्य की सप्तरश्मियों का, वर्षा करने वाले बादलों का, बहने वाली वायु का, जीवन के लिए आवश्यक जलाशयों का, हमारे जीवन यापन हेतु समायोजन करने वाला इंद्र (ईश्वर) हमें सफलता देता है.

इस मंत्र में स्थिर पृथ्वी जैसा कुछ भी नहीं है.

२. जेहादी दावा

वह ईश्वर जिसने इस पृथ्वी को स्थायित्त्व प्रदान किया. [यजुर्वेद ३२/६]

अग्निवीर

दुर्भाग्य से महाविद्वान जेहादी लेखक को स्थिरता और स्थायित्व में भेद नहीं पता. भौतिक विज्ञान के “जड़त्त्व के नियम” (Law of Inertia) अनुसार कोई वस्तु चाहे रुकी हुई हो चाहे चलती हुई, अगर संतुलन में है तो उसको स्थायी कहते हैं. स्थायित्व का अर्थ गतिहीनता नहीं है.

बताते चलें कि यह मन्त्र हिंदुओं में रोज पढ़ा जाता है जिसका अर्थ है: हम उस परमेश्वर को अपने विचार और कर्म समर्पित कर दें जो सब सूर्य आदि प्रकाशमान लोकों, पृथ्वी, नक्षत्र और सम्पूर्ण ब्रह्माण्ड को स्थायित्व प्रदान करता है कि जिससे सब प्राणी सुखी हों और मोक्ष को प्राप्त हो पूर्ण आनंद को भोगें.

मन्त्र में बहुत स्पष्ट है कि उस सूर्य को भी स्थायी कहा गया है जो प्रत्यक्ष चलता हुआ दिखाई देता है. अतः मन्त्र में स्थायित्व का अर्थ गति हीनता नहीं हो सकता.

३. जेहादी दावा

इन्द्र उस फैली हुई पृथ्वी की रक्षा करता है जो स्थिर है और कई रूप वाली है. [अथर्ववेद १२/१/११]

अग्निवीर

यह मन्त्र अथर्ववेद के प्रसिद्ध भूमि सूक्त का है जो सब देशभक्तों के अंदर देश पर मर मिटने की भावनाओं का मूल स्रोत है. परन्तु जैसा सबको विदित है कि देशभक्ति और वफादारी जेहादियों के लिए सदा ही दूर की कौड़ी रही है, इस बार भी ऐसा ही निकला. इस मन्त्र में जेहादियों को स्थिर पृथ्वी दीख पड़ी! अब इसका वास्तविक अर्थ देखिये

हे पृथ्वी! तू हिम से ढके पर्वतों, घने वनों, वर्षा, भोजन आदि को धारण करने वाली है कि जिससे में सदा प्रसन्नचित्त, रक्षित और पोषित होता हूँ. तू वह सब कुछ देती है जिससे मैं ऐश्वर्यों का स्वामी होता हूँ. अगला मन्त्र कहता है- हे पृथ्वी! तू मेरी माता है और मैं तेरा पुत्र हूँ! हम सब शुद्ध हों और अपने शुभ कर्मों से तेरा ऋण चुकाएं.

४. जेहादी दावा

हम सब फैली हुई स्थिर पृथ्वी पर चलें. [अथर्ववेद १२/१/१७]

अग्निवीर

वास्तविक अर्थ: हम सब इस पृथ्वी पर आवागमन करें जो हमें धन, सम्पन्नता, पोषण, औषधि आदि से तृप्त करती है. यह हमें आश्रय देती है.

इस मन्त्र में महाविद्वान जेहादी ने “ध्रुव” शब्द देखा और बस “स्थिर” शब्द दे मारा! उसको इतना पता ही न चला कि मन्त्र में यह शब्द आश्रय देने के लिए आया है न कि खुद के स्थिर होने के लिए!

इन सबके उलट वेद में बहुत से मन्त्र हैं जिनमें पृथ्वी के गतिमान होने का स्पष्ट वर्णन है. जैसे

ऋग्वेद १०.२२.१४- यह पृथ्वी विना हाथ और पैर के भी आगे बढती जाती है. यह सूर्य के चारों ओर परिक्रमा करती है.

ऋग्वेद १०.१४९.१- सूर्य ने पृथ्वी और अन्य ग्रहों को अपने आकर्षण में ऐसे बांधा है जैसे घोड़ों को साधने वाला अश्व शिक्षक नए शिक्षित घोड़ों को उनकी लगाम से अपने चारों ओर घुमाता है.

यजुर्वेद ३३.४३- सूर्य अपने सह पिंडों जैसे पृथ्वी को अपने आकर्षण में बाँधे अपनी ही परिधि में घूमता है.

ऋग्वेद १.३५.९- सूर्य अपनी परिधि में इस प्रकार घूमता है कि उसके आकर्षण में बंधे पृथ्वी और अन्य पिंड आपस में कभी नहीं टकराते.

ऋग्वेद १.१६४.१३- सूर्य अपनी परिधि में घूमता है जो स्वयं भी चलायमान है. पृथ्वी और अन्य गृह सूर्य के चारों ओर इसलिए घुमते हैं क्योंकि सूर्य उनसे भारी है.

vedas_myth_and_reality_eng

Vedas Myth and Reality (English)

The 4 Vedas Complete (Hindi)

The 4 Vedas Complete (Hindi)

Buy Now
Buy Now

२. सूर्य पृथ्वी के चारों ओर घूमता है

५. जेहादी दावा

सूर्य प्रकाशमान है और सब मनुष्यों को जानता है, इसलिए उसके घोड़े उसे आकाश में ले जाते हैं कि जिससे वह विश्व को देख सके. [ऋग्वेद १/५०/१]

अग्निवीर

यह मन्त्र भी हिंदुओं के रोज की प्रार्थना का भाग है. इसका अर्थ है-

जिस प्रकार सूर्य की किरणें विश्व को देखने योग्य बनाती हैं, उसी प्रकार सब सज्जनों को उचित है कि वे अपने शुभ गुणों और कर्मों से श्रेष्ठता का प्रचार करें.

इस मन्त्र में कहीं घोड़ा नहीं आता और न ही सूर्य कहीं पृथ्वी के चारों ओर घूमा है!

६. जेहादी दावा

हे प्रकाशित सूर्य, सात घोड़ों वाले हरित नाम का एक रथ तुझे आकाश में ले जाता है. [ऋग्वेद १/५०/८]

अग्निवीर

वास्तविक अर्थ- जिस प्रकार सूर्य की सप्त रश्मियाँ इसके प्रकाश को दूर दूर तक पहुंचाती हैं उसी प्रकार तुम वेदों के सात प्रकार के छंदों को समझो.

इस मन्त्र से सूर्य का गतिमान होना समझा जा सकता है पर फिर रश्मियों का घोड़ों से कैसे सम्बन्ध रहेगा? क्योंकि किरणें तो सूर्य के चारों ओर निकलती हैं, केवल सूर्य के चलने की दिशा में नहीं, तो फिर किरणें सूर्य के घोड़े के समान कैसे होंगी? वेद तो सूर्य को गतिमान मानता ही है और इसी प्रकार कोई भी पिंड गतिमान होता है. परन्तु इस मन्त्र या किसी और में भी सूर्य का पृथ्वी के चारों ओर गति का कोई वर्णन नहीं है. वेद के अनुसार सूर्य की अपनी अलग परिधि है जिसमें वह घूमता है. [देखें ऋग्वेद १.३५.९]

७. जेहादी दावा

हे मनुष्य, सूर्य जो सबसे आकर्षक है, वह अपने स्वर्ण रथ पर सवार होकर पृथ्वी के चक्कर काटता है और पृथ्वी का अन्धकार दूर करता है. [यजुर्वेद ३३/४३]

अग्निवीर

वास्तविक अर्थ: सूर्य अपने आकर्षण से अन्य पिंडों को धारण करता हुआ अपनी परिधि में घूमता रहता है.

इस मन्त्र की बात को खगोल विज्ञानी भी स्वीकार करते हैं. खगोलशास्त्र विषय का आधार भी ऐसे तथ्य ही हैं. वास्तव में जेहादी विज्ञान में खगोलशास्त्र का वर्णन न होने के कारण उनके महाविद्वान इन मन्त्रों पर ही प्रश्न उठाने लगे हैं!

८. जेहादी दावा

बैल ने आकाश को धारण किया है. [यजुर्वेद ४.३०]

अग्निवीर

महाविद्वान जेहादी ने मन्त्र में वृषभ शब्द देखा और इसको बैल बनाने पर तुल गया! परन्तु संस्कृत भाषा से बेखबर जेहादी को यह पता नहीं कि “वृषभ” के यौगिक अर्थ “शक्तिशाली”, “सामर्थ्यवान” और “उत्तम” हैं. रूढ़ी अर्थों में बैल को वृषभ कहा जाता है क्योंकि बैल कृषि क्षेत्र में शक्ति का प्रतीक है.

वास्तविक अर्थ- हे सर्वशक्तिमान परमेश्वर! आप समस्त ब्रह्माण्ड में रम रहे हो. पृथ्वी की उत्पत्ति और पालन पोषण, सूर्य की स्थिरता, समस्त आकाशस्थ पिंडों और आकाश की व्यवस्था करने वाले हो, तथा एक आदर्श राजा की भांति सबको नियम में रखते हो. यह तो आपका स्वभाव ही है.

९. जेहादी दावा

बैल ने आकाश को धारण किया है. [यजुर्वेद १४.५]

अग्निवीर

इस मन्त्र में कोई शब्द ऐसा नहीं जिसका अर्थ बैल किया जा सके. यह मन्त्र पत्नी के कर्तव्यों पर प्रकाश डालता है.

वास्तविक अर्थ- हे पत्नी! तू अपने पति को सुख देने वाली हो और सदैव उत्तम कर्मों को करने वाली हो. तू अत्यंत बुद्धिमती हो और सदैव अपनी विद्या को सूर्य के समान बढाने वाली हो. तू सबको सूर्य के समान सुख देने वाली हो जैसे वह भोजन, प्रकाश और शुद्धता प्रदान करने वाला है. तू सबको जल के समान तृप्त करने वाली हो. तू सब ओर ज्ञान का प्रकाश करने वाली हो.

लगता यह है कि स्त्रियों को पशुओं व वस्तुओं की भांति उपयोग करने वाले जेहादियों से यह मन्त्र सहन ही नहीं हुआ!

३. अन्य कुछ आक्षेप

१०. जेहादी दावे और अग्निवीर का उत्तर

कई और दावे पुराणों को लेकर किये जाते हैं और सिद्ध करने की कोशिश की जाती है कि हिंदू धर्म अवैज्ञानिक है. परन्तु ध्यान रखना चाहिए कि पुराण धर्म के सम्बन्ध में प्रमाण नहीं हैं. केवल वेद ही अपौरुषेय (ईश्वरीय) हैं और हम यह दिखा चुके हैं कि जेहादियों ने वेदों को अवैज्ञानिक बता कर अपनी ही अज्ञानता सिद्ध की है. जहां तक पुराणों का प्रश्न है तो उनमें मुहम्मद, अकबर, विक्टोरिया आदि के किस्से भी मिलते हैं जो इस बात का प्रमाण हैं कि ये उन्नीसवीं शताब्दी तक लिखे गए हैं और विदेशी आक्रान्ताओं के शासन काल में बलपूर्वक लिखवाये गए हैं. अतः पुराणों के बारे में इस प्रकार की बातें मिल भी जाएँ तो आश्चर्य नहीं और इनसे हिंदू धर्म का सम्बन्ध भी नहीं. तो भी हमें अंदेशा है कि महाविद्वान जिहादियों ने वैसी ही मूर्खता दिखाई होगी जैसी कि उन्होंने मुहम्मद को भविष्य पुराण में वर्णित एक राक्षस बताने में दिखाई थी! इसको यहाँ पर देखें. http://agniveer.com/479/prophet-puran/

११. जिहादी दावा – सूर्य और आँख

वेद/पुराण सूर्य को नग्न आँखों से देखने का सुझाव देते हैं. वेद और पुराण यह कहते हैं कि हिंदुओं को सूर्य भगवान कि पूजा करनी चाहिए, और यदि तुम रोज सुबह सूर्य को देखोगे तो तुम्हारी आँखें तेज होंगी. इस तरह बहुत से हिंदू यह पूजा करते हैं पर आँखें तेज होने के बजाय, भारत में विश्व के सर्वाधिक नेत्रहीन लोग रहते हैं (पच्चीस लाख). सूर्य की पूजा करने के पीछे कोई वैज्ञानिक सत्य नहीं है और उल्टा वैज्ञानिक और डॉक्टर नग्न आँखों से सूर्य को देखने से मना करते हैं. अब कौन सत्य पर है, वैज्ञानिक या हिंदू धर्मग्रन्थ? आप निर्णय करें!

अग्निवीर

१. महाविद्वान जेहादी बस प्रमाण देना भूल गए कि सूर्य की पूजा करना वेद में कहाँ लिखा है!

२. हाँ, उगते सूर्य को देखना एक प्राकृतिक चिकित्सा है. आज तक दुनिया में कोई ऐसा व्यक्ति नहीं हुआ जो सूर्योदय या सूर्यास्त देखकर नेत्रहीन या कमजोर नेत्र हो गया हो. अधिक जानकारी के लिए देखें Solar observing and Eye Safety http://mintaka.sdsu.edu/GF/vision/Galileo.html

३. वैसे पाकिस्तान में अंधापन भारत से अधिक फैला हुआ है! WHO के रिपोर्ट पढ़ें.

१२. जेहादी दावा – गाय

वेद कहते हैं कि गाय पवित्र है और उसकी पूजा करनी चाहिए. (ब्राह्मण कहते हैं कि गाय के गोबर की राख में औषधीय गुण होते हैं). परन्तु पश्चिम जर्मनी की एक जानी मानी परीक्षण प्रयोगशाला में शोध हुआ तो यह बात झूठी पायी गयी.

अग्निवीर

१. हाँ! वेद स्पष्ट घोषणा करते हैं कि गाय मनुष्य मात्र के लिए अत्यंत मूल्यवान है और जो अपने जिव्हा के थोड़े से स्वाद के लिए इसे मारते हैं वे धूर्त हैं. एक गाय चाहे दूध न भी देती हो तो भी वह वातावरण के लिए मरी हुई गाय से सदैव अच्छी है. गाय के सब उत्पाद जैसे दूध, गोबर, मूत्र आदि शरीर और वातावरण पर लाभदायक प्रभाव डालते हैं. बुद्धिमान लोग केवल गोपालन करके भी अपना जीवन अच्छी प्रकार से निर्वाह कर सकते हैं.

२. वैसे क्या कोई जेहादी यह बताएगा कि पश्चिम जर्मनी कि उस प्रयोगशाला का नाम क्या है जहाँ गाय के गोबर की राख का परीक्षण किया गया था? ऐसा इसलिए क्योंकि पश्चिम जर्मनी सन १९९० से अस्तित्त्व में नहीं है! यह ऐसा ही है जैसे डॉक्टर जाकिर नाइक कैलीफोर्निया के किसी अनपढ़ किसान के परीक्षणों का प्रमाण देकर हलाल माँस का बचाव करते हैं.

३. गाय का गोबर कई लाभों के साथ साथ ईंट बनाने में भी उपयोगी सिद्ध हुआ है. केवल गोमूत्र पर ही चार अन्तर्राष्ट्रीय पेटेंट (अमेरिका और यूरोप) हमारी जानकारी में हैं. गूगल पर cow urine patent डालकर देखें, और अधिक जानकारी प्राप्त करें.

४. इस तरह ठीक ही है कि हिंदू गाय को माता के सामान महत्वपूर्ण समझते हैं.

अब इससे पहले कि यह लेख समाप्त करें, कुछ बिंदु उठाने आवश्यक हैं.

क. विज्ञान न केवल हिंदुओं की पुस्तकों में है बल्कि उनकी संस्कृति के आधार में भी ओतप्रोत है. यहाँ तक कि सामान्य से सामान्य रीति रिवाज, जो अंधविश्वासों और विदेशी प्रभाव में पुते हुए हैं, भी वैज्ञानिक सिद्धांतों पर आधारित हैं. हाथ जोड़कर नमस्ते, स्त्रियों की चूड़ी और कुंडल, प्रातःकाल अधिक जल पीना जिसे उषापान कहते हैं, माँस का त्याग, एक पत्नी/पति वाद, प्राणायाम, ध्यान, व्यायाम, झूठा न खाना, कई बार हाथ धोना, और अंगों को भली प्रकार से धोकर स्वच्छ रखना जिससे खतना आदि कराने की आवश्यकता ही न पड़े, इत्यादि सब बातें वैज्ञानिक हैं.

ख. इसीलिये एक आम पढ़ा लिखा हिंदू वैज्ञानिक और बौद्धिक माहौल में अच्छे से सामंजस्य बैठाकर आगे बढ़ जाता है.

ग. अब जरा इस्लाम का हाल देखें. पूरी दुनिया में आज पचास से अधिक इस्लामिक देश हैं. क्या किसी एक ने भी कोई बड़ा वैज्ञानिक, शोधकर्ता या व्यवसायी पैदा किया? आज तक केवल एक मुस्लिम वैज्ञानिक हुआ है जिसका नाम यहाँ लिया जा सकता है- पाकिस्तान के नोबल पुरस्कार विजेता डॉ अब्दुस सलाम. परन्तु उन्हें भी पाकिस्तान से काफ़िर कह कर बाहर खदेड़ दिया गया क्योंकि वो एक कादियानी थे. आज कोई भी ज़ाकिर नाइक कभी अब्दुस सलाम का नाम भी नहीं लेगा भले ही वह इस्लाम को विज्ञान का आधार बताता रहे! जब अब्दुस सलाम मरे तो उनकी कब्र पर “पहला मुस्लिम नोबेल पुरस्कार विजेता” लिखा गया. पर मुल्लाईयत के दबाव में पाकिस्तानी सरकार ने “मुस्लिम” शब्द हटा दिया. अब वहाँ “पहला नोबेल पुरस्कार विजेता” लिखा है!

नीचे पकिस्तान के प्रसिद्ध मुस्लिम विद्वान और लेखक हसन निसार की वीडियो देखें जिसमें वो बड़ी बेबाकी से मुसलमान उम्मत की बौद्धिक क्षमताओं पर सवाल उठाते हैं. उन्होंने इस बात को कई बार जोर देकर कहा कि सदियों से एक बड़ा दिमाग भी मुसलमानों ने पैदा नहीं किया और उस पर भी वे अपने आप को सबसे अच्छा समझते हैं और यही प्रवृत्ति उनको और अधिक अन्धकार में ले जा रही है.

अब हिंदुओं से इसकी तुलना कीजिये. बहुत कमियों के बाद भी आज वो हर जगह पर अच्छे स्थान और पदों पर होते हैं. मानव सभ्यता के आरम्भ से इस संस्कृति ने एक से बढ़कर एक हीरे मानवता को दिए हैं और आज भी दे रही है. इसका एकमात्र कारण यहाँ की सभ्यता का आधार वैज्ञानिक होना है. यह प्रकट है कि जहाँ स्वतंत्रता के बाद पाकिस्तान अपने ही बोझ से टूटा जा रहा है वहीँ भारत उसकी तुलना में बहुत आगे है बावजूद इसके कि यहाँ के धूर्त राजनेता केवल अपना स्वार्थ साधते हुए अल्पसंख्यक तुष्टिकरण की नीति को ही राजनीति समझते हैं.

हम उन सबसे, जिन्हें गैर मुस्लिमों खासकर हिंदुओं से नफरत करना ही सिखाया गया है, कहेंगे कि एक बार ठन्डे दिमाग से इस पर विचार करें. अग्निवीर पर वेदों से सम्बंधित लेख पढ़ें. सबसे आवश्यक बात यह जान लें कि वे बाहर किसी देश से आये लुटेरों की संतान नहीं हैं. वे तो सदा से भारत देश में रहने वाले अपने हिंदू पूर्वजों का ही खून हैं. वेद किसी हिंदू की जागीर नहीं, तुम्हारे भी हैं क्योंकि तुम्हारे पूर्वज इन्ही वेदों का पाठ करके तृप्त होते थे. अब अपने ही खून के भाइयों से झगडा बंद करो और वापस अपने घर अर्थात वैदिक धर्म में आ जाओ, आपका स्वागत होगा.

This article is also available in English at http://agniveer.com/3050/scientific-errors-in-hinduism/

vedas_myth_and_reality_eng

Vedas Myth and Reality (English)

The 4 Vedas Complete (Hindi)

The 4 Vedas Complete (Hindi)

Buy Now
Buy Now

Print Friendly
This article may be freely reprinted or distributed in its entirety in any e-zine, newsletter, blog or website. The author’s name, bio and website links must remain intact and be included with every reproduction.

Comments

  1. प्रशंसक says:

    सुभान अल्लाह! क्या मुहँ तोड़ जवाब दिया है !
    बधाईयाँ !!

  2. अर्पिता says:

    पाकिस्तान का नाम लिए भी यह काम हो सकता है;
    प्रयास इतने सराहनीय है कि मेरे पास शब्द ही नहीं; इन्हें लगातार पढकर ज्ञान प्राप्त कर रहीं हूं

    • नमस्ते,
      शुभेच्छा के लिए धन्यवाद. एक बात स्पष्ट करना चाहेंगे – न हमे मुसलमानों से कोई आपत्ति है न पाकिस्तान से. ये तो हमारे भाई बांधव ही हैं. हमारा जिहाद तो उन शिकस्तखुरदार मस्कशुदा नेताओं (राजनीतिक व मजहबी) से है जिन्होंने हमारे मुसलमानों भाइयों को सदियों से जानबूझकर कुचल कर रखा है. हसन साहब का ही एक और विडियो देखिये इस विषय पर:
      http://www.youtube.com/watch?v=xL5tbU9_Kgc

  3. विजय says:

    मुसलमान विद्वान (?) हिन्दू धर्म का वैज्ञानिक आधार कभी स्वीकार कर ही नहीं सकते क्योकि यदि वो इसे स्वीकार किए तो ये उनके कूरआन के विरुद्ध होगा ।
    विज्ञान जितना विकसित होता जाएगा उतना ही हिन्दुत्व का पूरक होता जाएगा इसी बात से मुसलमान विद्वान (?) डरे हुए है उन्हे ये भी डर है की काही मुसलमान हिन्दुत्व की ओर न मूड जाये जो हिन्दुत्व आधुनिक विज्ञान का जनक है ।

    जय माँ भारती, हर हर महादेव !!!

  4. hindu dharm ke prati kise bhi dushprachar karne wale ko aise he muh tor jabab daine chahiye. mai umid rakhta hu aap aage bhi eise prakar se jabab denge.
    thanks.

  5. अति सुन्दर !! ईश्वर आपको दीर्घायु और स्वस्थ बनाये रखे. आप अपनी साईट का ऑरकुट फेसबुक ट्विटर आदि पर भी प्रचार करें. मैं अब से अपने ब्लॉग के साथ आपकी साईट का भी लिंक रेफरेन्स के लिए दिया करूँगा. वैसे तो मेरा आज कल लिखना-पढ़ना छूट सा गया है किन्तु जल्द ही फिर से आरम्भ करता हूँ.

  6. रवि शंकर says:

    बहुत ही बढ़िया लिखा है अग्निवीर जी .. बस एक निवेदन है अगर आप वो सभी वेदिक मंत्रो को जिनके आपने अनूदित करके बताया है अगर साथ मैं संस्कृत मैं भी देदे तो बहुत ही अच्छा लगता कुछ मंत्र संस्कृत मैं भी पढ़ने को मिल जाते.

    • नमस्ते
      इन्टरनेट पर मन्त्रों को लिपिबद्ध करना सरल नहीं है. इसलिए यहाँ हमने मन्त्रों के अर्थ दिए हैं किन्तु चारों वेद संहिता भी downloads में उपलब्ध हैं. आप वहां से मिलान कर सकते हैं.
      धन्यवाद

      • plz agniveer ji aap ne jo id ke bhare main likha tha wo english main tha plz use hindi main likh de jis se main aur jine english acche se nahi aati hai wo use padh sake

  7. Looking at this video, I thought at first it was about the Islamic state of India, the Babus raj. Yes, there is ample evidence India is an Islamic State as most mandhirs are under control by government controlled secular trust like Balaji, Tripati, Vashnudevi, and etc…We also live under separate laws, which Muslims are ruled by Muslims, and Muslims law board following the Islamic religion, and Hindus ruled under secular lok Sabha including the likes of non religion communist, Muslims, and others.. Hindu mandhirs are taxed the money goes to fund the Islamic and Christian religion.

  8. ” namste sabhi ko pehle main agniveer ji ka bahut thanks kehna chahta hu sabhi se reguest karna chahta hu plz save our sanatan dharma plz join my orkut community “sanatan dharma “

  9. om parkash sharma says:

    thanks Sir Hindutva ki Raksha me Apke Yogdan Ko Parnam . AAjJ Ke is Bhotiktawadi Yug Me Aap Dwara Diye ja Rahe Samay Ke liye Parnam

  10. om,
    bahut achha lekh hai bhai.
    bhartiya vijyaan pracheen samay se hi unnat tha.google par search kijiye “ancient indian science”.uttar mil jayega.
    musalmaan ardh shikshit kaum hai.vo zakir nayak ki ghatiya aur jhooti baataun par khush hote hain,”andho main kaana sardaar”.
    maine swayam dekha hai un BRAINWASHED logo se baat ki hai.

    apka karya bahut uttam hai….
    bhartiya/hindu jati ko aadhaar pradaan karne vala aryatva….

  11. Namaste Agniveer ji,

    simply Great !
    I am sharing this great information with my friends and make them more aware of their Identity.

    Long live this campaign.. keep it up , your good work will be multiplied by many of us.

    Jai Bharat

  12. Refutation of Jihadi claims was well done, but I don’t agree with the demeaning of the entire Muslim community at the end. Some Jihadi’s made baseless claims doesn’t make the entire community bad. Yes, they may have their negative aspects, but I think it was unnecessary to point them here. Such comments only widens the divide between the two communities. There are bad people on both groups, and our job is to put an end to only those bad people, and not let people have negative feelings against entire communities. Let there be brotherhood among everyone!

    • Vaibhav
      Dear Brother, where did you find in article written that entire Muslim community is bad? Rather it talks about the corrupt and cruel ruling elite which has deliberately kept Muslim community illiterate so that the seeds of hatred can be sowed in their hearts for getting political gains. Please watch the videos carefully, in which great thinker of Muslim world Hasan Nisar exposes the same.

      thanks

    • Please refer “What Agniveer stands for” whose link is provided above every article. We have nothing against Muslims in general and consider them to be our brothers. That is why we proudly write about Ashfaqullah Khan as our role model. Our stand is against the fanatic version of Islam that puts all non-believers in permanent Hell. Our stand is also against the ruling elite of Islam that has nothing to do with the message of Muhammad and has deliberately kept common Muslims in darkness and ignorance for selfish reasons. This is not our personal view but shared by Muslim intellectuals like Hassan Nisar, Parvez Hoodbhoy and Ghulam Jilani.

      Thus we do not blame common Muslims and on contrary consider them to be victims of the misdeeds of their ruling elite. We are all out to support and help them out of this in all possible ways. We want them to emulate Ashfaq, Azim Premji, Abdus Salam and Abul Kalam.

      Admin

      • nehal121 says:

        wakai aapne bahot achha likha hai , meri ek guzarish hai, k ap aisa ku nahi karte k aap zakir naik se debate karain aur khud unhe muh tod jawab dain,

  13. Ashok Pareek says:

    islam ek dharm jisko khud pata nahi ki kahan jaa raha hai. aaj apni hi juthi dalilo or khokle niymo me jakda ja raha hai.
    islam puri tarah se khatm ho chuka hai or aaj jo hai wo to sirf aadamber hai.
    kattarta hai. lekin agar yahi kattarta rahi to islam ek din khud b khud khatm ho jayea or uska jimeedar bhi khud islam hi hoga.

  14. namashkar agniveer ji aapka jawab kabiley tarif hai parantu mere man mein ek sawal utha hai ki aapne kaha ki musalmano mein ek hi scientist hua par A.P.J abdul kalam bhi to scientest hai na to aapne aisa Q kaha kripya mere is sawal ka nivaran kare or aksar musalman shivling ke bare mein bahut hi gandi bhasha ka prayog karte hain wo kahten hain ki wah shiv ka guptaang wikipedia mein bhi yai likha hai hai kya aap shivling ke bare mein ashpasht batayenge. ( DHANYWAD)

    HAR HAR MAHADEV

    • नमस्ते संतोषजी

      १. हमने ये नहीं कहा कि मुसलमानों में एक ही वैज्ञानिक हुआ है. हमने यह कहा है कि यदि उन देशों को देखें जहाँ इस्लाम संवैधानिक मजहब है, तो एक ही वैज्ञानिक पैदा हुआ है. जहाँ तक कलाम जी का सवाल है, वो तो आर्य हैं. वैदिक धर्मी हैं. आर्य या वैदिक धर्मी कोई जन्म से नहीं होता, कर्म से होता है. कलाम जी राम और कृष्ण को आदर्श मानते हैं, मांसाहार नहीं करते, उपनिषद् और गीता का अध्ययन करते हैं, मजहब कि संकुचित दलदल से उठकर संपूर्ण मानवता का कल्याण सोचते हैं. जाकिर नायक जैसे लोग उनपर कितना गर्व महसूस करते हैं, मुझे नहीं पता. पर हमारे लिए तो वो भारत के गौरवशाली सपूत हैं.

      २. रही बात शिवलिंग की – तो इस बारे में http://agniveer.com/2006/hinduism-obscene/ देखें

      धन्यवाद
      प्रबंधक

  15. namshkar agniveer ji

    maine aapki ki batai hui website http://agniveer.com/2006/hinduism-obscene/
    pe
    visit kiya par chama chahunga mujhe mere sawal ka jwab nai mila jo maine shivling ke bare mein pucha tha kya aap mujhe sanchep mein batayenge ki shivling ka nirman kab or kyun hua kyun ki agar humen shankar bhagwan ko pujna hai to unki murti kyun nai hai or devtaon ki tarah. shivling kyun kripiya aap shivling ke bare mein sanchep mein batadijiye.

    Dhnyawad

    HAR HAR MAHADEV.

  16. MANNIY SANTOSH JI , THO UPAR BADHIYE ! KEVAL SHIVLING ME HI N ATKE RAHIYE ! PQRAM PITA PARMESHVAR “SARVOCHH” HAI , VAH NIRAKAR, SARVSHAKTIMAN SARVYAPAK ADI ASANKHY GUNO VALE HAI ‘OM ‘ PAR DHAYAN LAGAIYE 1 ISHVAR KE GUNO PAR DHYAN LAGAIYE USKE GUNO KO DHARAN BHI KIJIYE ! JAB JAIN SAMUDAY KE LOG MURTIPUJA KARNE LAGE VABHARI SANKHYA ME JAIN SAMPADAY KI OR JANTA JANE LAGI TAB USKO ROKNE KE LIYE ANEK TARAH B KI MURTIYAN BHI GADHI GAI , USME SHIVLING , SALAIGRAM ADI BHI PUJNIY BANA LIYE GAYE ! JISKI JARURAT NAHI THI 1 KHAIR US SAMAY KI BAT AUR HOGI LEKIN AJ TO AISI PARISTHITI BHI NAHI HAI !SABSE PAHALE JARURI HAI KI HAM SAB ACHHE GUNO KO DHARAN KARE APNA VYVHAR SARVOCHH RAKKHE 1 “DUSRE KE SATH VAHI VYVHAR KARE JO APNE LIYE BHI PASAND AYE ” YAHI DHRM KA EK MATR SUTR HI MANUSMRITI 6/92 ME DHARM KE LAKSHAN KAHE GAYE HAI, KI ”DHRITI, KSHAMA , DAMOASTEYAM ,SHAUCHAM INDRIYNIGRAH , DHI ,VIDYA SATYAM AKRODHO DASHAKAM DHARM LAKSHAANAM, JAB HAM SAB APNE VIKARO KO NIKALENGE ACHHE SANSAKAR KO JIVAN ME APNAYENGE , TABHI APNA V SAMAJ TATHA DESH SANSAR KA BHALA HO SAKEGA 1 JINKO HAM DEVTA MANA KARTE HAI VAH SACH ME KUCH BHI NAHI HAI UNKA ASTITV BHI NAHI HAI, FIR KYO PARESHAN HON ?

    • @raj.hyd

      Bahut Badiya bhai. Aapko Bahut Gyan hai. Bhai Agniveer ke naye article ” I am non arab muslim ko bhi jarur padiye” aur comments bhi likhiye.

      • hamari angrji bahut kamjor hai , jab hindi me preshit hoga tab ham apne vichar rakh payenge ! ham apni kamjori chipate nahi hai !

    • raj.hyd

      ji namashkar mai yain pe atka nai baitha hun par aksar is tarah ke sawal samne aajate hain jiski jankari hume pahle se hona chahiye mai sirf ye janana chahta hun ki shivling ka nirman pahli bar kab or kahan or kyun hua tha agar kisi ko pata hai to kripaya jawab dijiye

      Dhanyawad.

      Har Har mahadew.

      • manniy santosh ji ,ham to matr itna jante hai ki jain mat ke failav ke bad hi shivling adi ki puja arambh huithi, baki apke prashno ka hame gyan nahi hai ! samay ke pravah va desh ki gulami ke dauran hajaro pustkalay ko ag ke havale kar diye gaye the sambhav hai ki uske karan bhi nasht ho gaye ho?

    • Abhishek Srivastava says:

      राज भाई और संतोष भाई,
      शिवलिंग के बारे में मैं आपकी भ्रांतियां दूर करना चाहता हूँ | आप सभी ने जहाँ भी शिवलिंग देखा होगा वहा अर्घा भी देखा होगा क्यों की शिवलिंग बिना अर्घे के नहीं पाया जाता है शिवलिंग + अर्घा स्वयम अर्धनारीश्वर परमेश्वर को निरुपित करता है| आगे की बात बताने से पहले मैं आपसे एक प्रश्न पूछना चाहता हूँ | की जब किसी के घर में शिशु का जन्म होता है तो लोग ये कैसे पहचानते हैं की शिशु का लिंग क्या है अर्थात वह लड़का है या लड़की ???? उत्तर तो सभी को पता है इसी प्रकार शिव लिंग पुरुष और अर्घा स्त्री शक्ति का स्वरुप है क्योकि इन दोनों के बिना श्रृष्टि का निर्माण संभव नहीं है|
      अतः परम पिता परमेश्वर जो सम्पूर्ण श्रृष्टि की रचना करने वाला है उसने अपना स्वरुप अर्धनारीश्वर दर्शाया है| इस स्वरुप को हम शिवलिंग और अर्घे के रूप में पूजते हैं इसमें कोई बुराई नहीं है नहीं कोई अश्लीलता है अश्लीलता केवल हमारे मन में होती है|
      श्रद्धा से देखो तो हर कण में इश्वर का ही वास है इश्वर ने यह स्वरुप दिखा कर हमें बताया है की मनुष्य और सभी जीव जंतु की रचना नर और नारी के संयोग से ही हुयी है जो की परम सत्य है|
      अब बात आती है की शिवलिंग को बनाया किसने तो मैं बता दूं की प्रथम शिवलिंग जो की विश्वेश्वर महादेव वाराणसी में स्थापित है वह स्वयं से प्रकट हुआ था न की किसी ने गढा कालांतर में इस अति प्राचीन शिव लिंग को इस्लामिक आक्रान्ताओ ने मंदिर में ही स्थित कुएं में फेंक दिया जो की आज भी कुए में पड़ा हुआ है|
      विश्वेश्वर महादेव के प्रकट होने की भी एक कथा है लेकिन वो फिर कभी
      आशा है की आप की जिज्ञासा का निवारण हुआ होगा
      ||जय बाबा अघोर प्रचंड||

      • pram adarniy sri abhishek ji ! ishvar ek chetan shakti hai uska koi rup nahi hai ! jab vah nirakar hai tab usko ardhr narisvr kahana bhi thik nahi rahega ! gita me shivlimg ki charcha nahi hai! ! jab jain mat ke mahavir ji ki nagn pratima puji jane lagi jan mat ke mandir bahut bhavy akarshak banne lege tab anishvar vaadi jain mat me jane valo ko rokne ke liye yah nagn shivling bana diya gaya ! aur usme vah safal ho gaye 1 ishvar ki aradhna keval OM v gayatri mantr ke maadhyam se kyo nahi ki ja sakti hai 1 shiv ling ya anyo ko madhyam hi kyo banaya jaye ? samaj ekta ki disha banaye vikhandan ki disha ne samaj me matbhed ka janm de diya hai !

  17. Muhammad was a talking with allah why? Which power of muhammad hands? why muslims are not understands? What is the origins of hell and heaven? Why mohammads helping jibrial? Mohammad was uneducated but why he starts reading and writing?muhammad creates more power but he did not use why? All prophets and massiha’s are leaving but where? What is the original miracle of allah gifts to muhammad without quran? Muhammads main power was different,he meeting one thousands mirrors of allah at a time and one hundread quran also be see but how? I understand it but not openly talk about, so please forgive me.

  18. Om Prakash says:

    Agniveer ji aapko bahut bahut sadhuvad, main shuru mein communist ban gya tha. Soch yeh thi ki apne shashtron mein to pakhand ke atirikt kuch nahin hai jo manav ke liye labhkari hone ke bajay uska bhautik aur mansik shoshan hi karne ki liye hai. marx mujhe vaigyanik aur manav kalyan ke path par chlne ke prerna dene wale lage to us par chal pada. Parantu kisi ne apne granthon ko padhne ki n to prerna di aur n hi purwagrah se grisit hone ke karan maine khud pryas kiya. Parantu aapka hradya se abhari hoon ki apke madhyam se mujhe apne purvajon ko janne ka jitna mauka mila uspar main gaurav anubhav kar raha hon. ki scince aaj kuch bhi nahin hai. bina bhautik sudhaon ke kitne vigyan ka unhone srajan kar dala chamtkarik hai. kripya yeh avashya batane ki kripa kar den ki hum aaryon ka nam hindu kisne rakh diya. kya hamari yeh pahchan apurn nahin hai kya. jahan tak islam ka swal hai to koi quran ke hukam ke anusar sacha musalman ban jaye to hindu aur musalman ka antar apne aap khatam ho gya.

    • raj.hyd. says:

      manniy om prkash ji , jab se ham muglon ke gulam huye tab hi se unhone gair muslimon ki hindu nam se pukara , tabhi se ham hindu kahaalaye jane lage ,jaise angrejo ke samay se ham bhartiy n hokar indiyan kahalane me bhi garv karne lage bhartita ko bhul gaye hai aj bhi ham aggreji kanun ke gulam hai 1

  19. Shamshad Alam says:

    Dear Agniveer, arpita ne theek kaha pakistan ka naam liye bina bhi aap apni bhawna ko prakat kar sakte the…any way aap ne kafi achchi jankari di hai…thanks and i think u have good knowledge about ur religion….aur honi bhi chahiye….har insan ko apne religion ke bare me pta hona chahiye…..but mai aap se anurodh karunga ki aap apni history bhi strong kar le…go through the original history books and find who invent the medical science, astronomy, the calender system, the mathematics..etc…..why are u dependent on mr. hasan sahab to improve your history..

  20. Aaryavart says:

    namaste agniveer team,
    we should use the word ‘arya’ and ‘aryavart’ . We should not use the word hindu etc. Maharshi dayanand ji kabhi bhi hindu etc word use nahi kiya. Agniveer ji please comment on this issue. Thanks :)

  21. @Shamsad please let us know who invents what??? We want to reach to your knowledge

  22. SIE U R RIGHT. KOI TO AAJ AISA HAI JIS KO HAMARE SANATAN DHARM VEDO KI CHINTA HAI. YE MUSLIM /AARAKSHAN LE DUBEGA.KOTI 2 NAMASKAR

  23. hari shanker tiwari says:

    bahut gudh vishya ko apne uthaya hai dhanyawad lekin mitra acharya chanakya ne kaha hai

    ((JISKI HATYA KARNA HO USKI CHARCHA BAND KAR DO ))

    JAB TAK USKI CHARCHA RAHEGI USE MARNA ASAN NAHI MITRON JAB TAK ISLAM KURAN KA VISHLESHAN KARTE RAHENGE TAB TAK USKI CHARCHA AUR JIWAN BANA RAHEGA AT AV BHAIYON YE BHUL JAO KI ISLAM KURAN KOI DHARM AUR GRANTH HAI JUST LIKE GOSIP HAI SUNA NIKAL DIYA

  24. CHETAN'S KARMA says:

    Samshad Alam bhai phele tu check who invent what?bcz tmhe sayad pata ni hai tum 1400saal pehle aaye ho?

  25. Agniveer Ji

    Please let me know any logical point when GOD is all powerfull why he cannot create Soul and Matter.

    Thanks

  26. Satyapal Singh says:

    Agniveer ke Shansthapak Mhoday aap ko Sadar Prnam…………..
    Aaj mai pahli baar aap ke Agniveer ka hissa ban ke bada hi garv mahsus kar raha hu
    Aap ki sabhi bate nayay sangat hai parntu mai aap ko ek chota sa slah dena chahunga
    Ki aap baar-baar muslimo ko nisana naa bnaye kyoki mere hisab se koi Dharm galat nahi hota usko dharan karne vala galat hota hai Example- Ek Police vala jab ghus leta hai to eske liye vardi jimedar nahi ho skti kyoki vardi pahnne vale ke liye to kanun bana hota hai ki vo humare samaj ki racha krega lekin us vardi me chupe ensan rupi setan ko to janta ko paresan karna hota hai, Aap ko apne lekho me Hindu- Muslim ki yekata par jor dena chahiye. Mai manta hu ki aap ke paas gyan hai lekin aap apne me Bhakti bhi jgaeye kyoki bina Bhakti ke Gayan vayrth hai. Humare Hindu Dharan me bhi to log Devi-Devtao ko Pashuo ki Bali cdate hai aur fir uske mans ko Prasad maan kar bade chav se khate hai kya jine ka hak keval ensano ka hai un Janvro ka nahi aur kis Dharm Granth me likha hai ki Devi-Devata Pasuo ki bali magte hai aur agar kahi yesa likha hai to bhi mai nahi manta aur eske liye mujhe kisi ko koi tark nahi dena hai. Mere hisab se dunya me keval ek hi dharm hai aur vo hai “ensaniyat” mai to naa Hindu hu naa Muslman aur naa koe aur jati mai sirf aur sirf ensan hu. Ek baat bataeye duniya me jab ensan aaya hoga to mere hisab se Bhgvan ne ek Jodi bana ke beje honge aur usi se ensan smaj aaj etna jyade ho gaya hai to fir Mai Hindu Tu Muslman kaha se aagya. Kyoki jad to humari ek hi hai. Fir kyo aur kese etni jatiya.
    “Agar aaj bhi aap log mai Hindu tu Muslman aur na jane kya kya kahna band nahi kiya to Kisi jati ka to pata nahi lekin Ensan aur Ensaniyat Jarur es Duniya se Humesa -Humesa ke liye Khatm ho jayegi aur sirf rah jayengi Jatiya Jese ki Janvro me hoti hai Mai Sher Tu Kutta aur naa jane kya kya Tum jatibad ko nahi apne Vinash ko hawa de rahe ho Agar yesa hi chlta raha to ye smaj ek Jangal ban jayega aur Jisme honge ye Jati rupi Janvar jo ek dusre ko Maar khane ki taak me humesa bethe rhenge.
    Ensaniyat Jinda Baad. Ensaniyat Jinda baad

    • Satyapalji. Aapke prem bhare sandesh se hum dravit ho gaye. Aapse vinamra nivedan hai ki aap humare facebook page par jaiye aur is site ke lekhon ko dhyan se padhiye. Humne kabhi kisi majhab ko nishana nahi banaya. Humne to bus insaniyat ko hi apne lakshya banaya hai. Ulte hum vishesh roop se aise musalmano ke baare me likhte hain jo insaniyat ke liye udaharan hai. Jaise Ashfaq, Abdul Hamid, Syed Ibrahim, Hakim Khan aadi. Aaj tabhi hazaaron musalmaan bhai aur bahan Agniveer ke parivar ka hissa hain. We bhi humari tarah insaniyat ki ibadat karte hain aur Peace TV ka virodh karte hain.

      Hum to khud yahi kahte hain ki tu hindu banega na musalman banega, insan ki aulaad hai insan banega. Aap humare facebook ke post padhiye aur fir aap janenge ki Agniveer to keval insaniyat ka hi naam hai. Aap aur hum ek hi parivar ka hissa hain.

      • Follower of prophet says:

        @Agniveer
        agniveer tum Apni Badai sunkar bahut khus ho rahe hai. Murkh logo ko bevkuf bana sakto ho muslmani ko nahi.

  27. A very good article. It will motivate many of us to read vedas and explore the knowledge in it.

  28. Vedas kaa purna her admit ka perm dharm hia .vedas kaa arth he jankari hai kum gain whale se uljna murkhta kahlati hai. Tulsidass ji ne sunder kaha hai ? murkh ke hum dass hain giani ke hum GURU .MANUR BUV? BE a Man arthat Nek Insan bun.

  29. पंकज says:

    अग्निवीर के प्रयास बहुत ही सराहनीय है| कृपया अपने इन विचारो का और वेदों का पूरे भारत और दुनिया में प्रचार करे ताकि असली हिन्दू धर्म का ज्ञान सभी को हो सके |हर प्रकार से हम आपके साथ है|

Trackbacks

  1. [...] वेद कितना विज्ञानं सम्मत है ये जान ने के लिए पढ़िए ये लेख http://agniveer.com/3230/scientific-errors-in-hinduism-hi/ [...]

  2. [...] Comments // nRelate.domain = "agniveer.com"; //TweetTweetThis article is also available in Hindi at http://agniveer.com/3230/scientific-errors-in-hinduism-hi/ A new propaganda has become popular over last few months that is being pursued aggressively on [...]

Please read "Comment Policy" and read or post only if you completely agree with it. Comments above 2000 characters will be moderated. You can share your views here and selected ones will be replied directly by founder Sri Sanjeev Agniveer.

Speak Your Mind

*